Kerala Matrize Exit Poll: केरल में UDF की सुनामी या LDF की वापसी? मैट्राइज एग्जिट पोल ने सबको चौंकाया
मैट्राइज एग्जिट पोल के अनुसार, केरल में इस बार सत्ता परिवर्तन के आसार हैं. कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF 70-75 सीटों के साथ बहुमत हासिल करता दिख रहा है, जबकि सत्ताधारी LDF 60-65 सीटों पर सिमट सकता है.
ADVERTISEMENT

Kerala Matrize Exit Poll
Kerala Matrize Exit Poll: केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर Matrize के एग्जिट पोल ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है. सर्वे के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है और उसे बहुमत के करीब या उससे ऊपर सीटें मिलने का अनुमान है. यह सर्वे 9 अप्रैल 2026 को किया गया था और इसमें 27,320 लोगों की राय शामिल की गई थी. इस सर्वे का मार्जिन ऑफ एरर +/- 3% बताया गया है.