Shesh Bharat: तमिलनाडु में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा सियासी दांव, अचानक बदला पूरा खेल…बीजेपी और कांग्रेस भी रह गए हैरान

Asaduddin Owaisi news: तमिलनाडु की सियासत में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां कल तक ‘बी-टीम’ कहे जाने वाले असदुद्दीन ओवैसी ने अचानक DMK-कांग्रेस गठबंधन को समर्थन देकर सभी को चौंका दिया है. इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है कि आखिर इसके पीछे असली रणनीति क्या है.

ADVERTISEMENT

तमिलनाडु में AIMIM चीफ ओवैसी का बड़ा दांव
तमिलनाडु में AIMIM चीफ ओवैसी का बड़ा दांव
google news

Tamil Nadu election 2026: सियासत की बिसात पर एक ऐसा मोहरा जो कल तक विपक्ष के लिए कांटा था, आज वही उनकी ढाल बन गया है! हम बात कर रहे हैं असदुद्दीन ओवैसी की. तमिलनाडु की धरती पर ओवैसी ने एक ऐसा 'बम' फोड़ा है, जिसकी गूंज से बीजेपी के खेमे में सन्नाटा है तो स्टालिन और कांग्रेस के चेहरे मुस्कुराहट से खिले हुए हैं. सालों तक बी-टीम का ताना सुनने वाले ओवैसी ने आखिर ऐसा क्या कर दिया कि कट्टर दुश्मन भी उनके मुरीद हो गए हैं? क्या ये ओवैसी का हृदय परिवर्तन है या 2026 की सबसे बड़ी चाल?