41.1% लोगों सरकार से नाराज, लेकिन...जानें वर्तमान सीएम हेमंत बिस्वा सरमा को लेकर क्या है लाेगों लाेगों की राय, C वोटर के सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

Assam Election 2026: असम चुनाव 2026 से पहले C-Voter सर्वे ने सियासी माहौल गरमा दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की सरकार को लेकर जनता में मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है. चौंकाने वाली बात यह है कि नाराजगी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सरकार बदलने के पक्ष में नहीं हैं. ऐसे में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है.

ADVERTISEMENT

Assam Election 2026 C-Voter Survey:
Assam Election 2026 C-Voter Survey:
google news

Assam Election 2026 C-Voter Survey: असम में चुनावी बिगुल बज चुका है. वोटिंग की तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं. इस बार मुकाबला मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस के गौरव गोगोई के बीच माना जा रहा है. इसी बीच अब प्रदेश में जनता का मूड जानने के लिए C-Voter ने एक सर्वे किया है. सर्वे में लोगों से मौजूदा सरकार के कामकाज, उनकी संतुष्टि और क्या वे इस बार सरकार बदलना चाहते हैं या नहीं जैसे अहम सवाल पूछे गए. इस दराैरान सर्वे के जो आंकड़े सामने आए हैं, उन्होंने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि जनता का रुझान किस ओर जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस सर्वे में क्या नतीजे निकलकर सामने आए हैं.