महिलाओं को 50 हजार, 25 लाख का हेल्थ बीमा...असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, किए ये 5 बड़े ऐलान

Assam election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नोओबोइचा में घोषणापत्र जारी किया. इसमें पार्टी ने 5 बड़ी गारंटियों का ऐलान किया है. इसके साथ ही जुबिन गर्ग मामले में 100 दिनों में न्याय का वादा किया है.

ADVERTISEMENT

Assam election 2026
Assam election 2026
google news

Assam election 2026 Congress manifesto: असम विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान हो चुका है. ऐसे में प्रदेश में राजनीतिक सरगमियां तेज है. इस बीच अब कांग्रेस पार्टी ने असम चुनाव के लिए अपनी पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है. इसका ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नोओबोइचा में एक विशाल जनसभा में किया. इस दौरान खड़गे ने प्रदेश की जनता के लिए 5 मुख्य गारंटियों का ऐलान किया. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार जमकर हमला किया और उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए.