राहुल गांधी Vs हिमंता: असम की चुनावी रैली में निजी हमलों की बौछार, क्या 'पागल' वाले बयान से फंस गए मुख्यमंत्री?
असम चुनाव से पहले राहुल गांधी और सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के बीच निजी हमलों का दौर शुरू हो गया है, जिसमें राहुल ने सीएम को भ्रष्ट बताया तो हिमंता ने उन्हें 'पागल' कह दिया. 9 अप्रैल को होने वाली वोटिंग से पहले इस जुबानी जंग ने राज्य का राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है.
ADVERTISEMENT

हिमंता बिस्वा शर्मा
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 9 अप्रैल को होने वाले मतदान से ठीक पहले सूबे की सियासत में 'बिगड़े बोल' का दौर शुरू हो गया है. एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को देश का 'सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री' करार दिया है, तो वहीं मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी के लिए 'पागल' शब्द का इस्तेमाल किया है.