C-Voter Survey: राहुल गांधी या पीएम मोदी? किन राज्यों में राहुल पड़े भारी और कहां मोदी का जलवा बरकरार, जानें अंदर की बात

सी-वोटर सर्वे के अनुसार राहुल गांधी केरल और तमिलनाडु में पीएम मोदी से लोकप्रिय हैं, लेकिन असम और बंगाल में मोदी काफी आगे हैं. विश्लेषक यशवंत देशमुख का मानना है कि केरल चुनाव का परिणाम 2029 के लोकसभा चुनाव का नैरेटिव तय करेगा.

ADVERTISEMENT

विधानसभा चुनाव
विधानसभा चुनाव
google news

आगामी चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है. इस बीच सी-वोटर (C-Voter) के लेटेस्ट ट्रैकर सर्वे ने देश का राजनीतिक मूड स्पष्ट किया है. सर्वे के आंकड़ों पर विश्लेषण करते हुए वरिष्ठ पत्रकार और विश्लेषक यशवंत देशमुख ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच की लोकप्रियता का अंतर राष्ट्रीय स्तर पर अभी भी काफी बड़ा है लेकिन कुछ राज्यों में राहुल गांधी बाजी मारते दिख रहे हैं.