राहुल गांधी और पवन खेड़ा के आरोपों पर भड़के असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा, दोनों के दे ये बड़ा कदम उठाने की चेतावनी
Assam Election 2026: असम में चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग तेज हो गई है. राहुल गांधी और पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार और फर्जी पासपोर्ट के गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने अब कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
ADVERTISEMENT

Pawan Khera Allegations
Pawan Khera Allegations: असम में विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद राजनीतिक पारा सातवें आसमान है. रविवार का पूरा दिन मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा और उनकी पत्नी रिनिकी शर्मा के नाम रहा. कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर भ्रष्टाचार और फर्जी दस्तावेजों के गंभीर आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी ने जहां चुनावी रैली में हिमंता को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया, वहीं पवन खेड़ा ने उनकी पत्नी के पासपोर्ट को लेकर सनसनीखेज दावा किया है. इस पूरे विवाद ने असम की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है.