Assam Election: हिमंत बिश्व शर्मा की पत्नी पर लगे आरोपों के बीच योगेंद्र यादव क्या सबूत पेश करने लगें

कांग्रेस और योगेंद्र यादव ने असम के सीएम हेमंत विश्व शर्मा की पत्नी पर अमेरिका में संदिग्ध कंपनी और तीन पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए हैं, जिसे सीएम ने 'फेक' बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. चुनाव से ठीक पहले लगे इन आरोपों ने असम की सियासत में भूचाल ला दिया है.

ADVERTISEMENT

योगेंद्र यादव- हिमंत बिस्वा
योगेंद्र यादव- हिमंत बिस्वा
google news

असम विधानसभा चुनाव के शोर के बीच मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा और उनका परिवार गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है. कांग्रेस द्वारा सीएम की पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा पर तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट रखने और अमेरिका में संदिग्ध कंपनी खोलने के आरोपों के बाद अब राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने भी मोर्चा खोल दिया है.