Charchit Chehra: 'मां को बता दो एक दिन CM बनूंगा'…कॉलेज की वो बात जब रिनकी से हिमंता ने किया था मजाक, जानें वो किस्सा
Riniki Bhuyan Sarma Controversy: असम चुनाव से पहले पवन खेड़ा के आरोपों ने सियासत में बड़ा तूफान खड़ा कर दिया है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां पर तीन देशों के पासपोर्ट और बड़ी विदेशी कंपनी से जुड़ाव के दावे किए गए हैं. हालांकि, CM ने इन आरोपों को फर्जी बताते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Himanta Biswa Sarma Wife Controversy: एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और चंद दस्तावेजों ने असम से लेकर दिल्ली तक की सियासत में भूचाल ला दिया है. असम चुनाव से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के एक वार ने राज्य में सियासी तापमान को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. आरोप सीधे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगे हैं. हालांकि मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है, लेकिन मामला अब कोर्ट कचहरी का रुख कर रहा है. इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर रिनिकी भुइयां सरमा को लेकर सर्चिंग तेज हो गई. हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर रिनिकी भुइयां कौन हैं? वो क्या आरोप हैं जिन्होंने उन्हें चर्चा के केंद्र में ला दिया है? मुख्यमंत्री की पत्नी होने के अलावा उनकी अपनी पहचान क्या है? साथ ही अब लोगों की दिलचस्पी हिमंत और रिनिकी की लव स्टोरी पर भी है. इन्ही सवालों के जवाब तलाशने के लिए आज हमारे शो के चर्चित चेहरे बने हैं रिनिकी भुइयां और हिमंत बिस्वा सरमा.