Alinagar Assembly Election: अलीनगर में मैथिली ठाकुर की बड़ी जीत से बना नया रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका ऐसा!

मैथिली ठाकुर ने अलीनगर विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी उम्मीदवार के रूप में बड़ी जीत दर्ज की, जबकि आरजेडी के बिनोद मिश्रा दूसरे स्थान पर रहे. संगीत से जुड़ी युवा कलाकार मैथिली अब राजनीति में उभरता हुआ नाम हैं और उन्होंने अपने हलफनामे में 3.82 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Alinagar Assembly Election 2025: बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है. इसके अनुसार अलीनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी की उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने 84915 वोटों से जीत हासिल कर ली है. इस सीट पर दूसरे नंबर पर राजद के बिनोद मिश्रा रहें. उन्हें कुल 73185 वोट मिले. जबकि जन सुराज के बिप्लव कुमार चौधरी को अभी तक सिर्फ 2275 वोट मिले हैं.