बिहार में सीट बंटवारे पर भड़के पप्पू यादव, तेजस्वी पर साधा निशाना, बोले- 'कांग्रेस को आंख दिखा रहे, सीमांचल में जीत नहीं सके..'

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने बिहार में सीट बंटवारे को लेकर तेजस्वी यादव और आरजेडी पर निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस का बचाव करते हुए कहा कि आरजेडी को कांग्रेस को हल्के में नहीं लेना चाहिए, खासकर सीमांचल में मिली हार के बाद.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत गरमा गई है. जन अधिकार पार्टी (JAP) के प्रमुख पप्पू यादव ने सीट बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और खासकर तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस को कम आंकने पर गठबंधन सहयोगियों को चेताया और खुद को भी चुनावी दौड़ में एक मजबूत दावेदार के तौर पर पेश किया.