charchit chehra: कौन हैं सायंतिका बनर्जी जो बनी हैं बंगाल चुनाव की वायरल सेंसेशन? ये कैसे बनीं ममता बनर्जी की भरोसेमंद सिपहसालार

बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की सिपहसालार सायंतिका बनर्जी बारानगर से सजल घोष को दे रही हैं कड़ी टक्कर. टॉलीवुड की 'स्क्रीन क्वीन' से राजनीति की 'योद्धा' बनने तक, जानें क्यों सायंतिका हैं बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सायंतिका बनर्जी के इंस्टा से.
google news

2021 के चुनावों में ममता बनर्जी की भविष्यवाणी हो गई थी. हवा का रुख देखकर कई बड़े नेता TMC छोड़कर जा रहे थे, तब ममता बनर्जी ने टॉलीवुड के यंग और स्टार फेसेस पर दांव लगाया. ममता बनर्जी ने सायंतिका बनर्जी की खोज उसी दौर में हुई. सायंतिका बनर्जी ने बांग्ला टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से पापुलरिलिटी हासिल की थी. सायंतिका को ममता ने खुद पार्टी जॉइन कराई. माना गया कि सायंतिका की केवल पॉलिटिकल एंट्री नहीं हुई बल्कि ममता ने अपने किसी खास मिशन के लिए चुना है. पार्टी में लाते ही बांकुड़ा जैसी कठिन सीट से चुनाव में उतार दिया. तब इनकी हार हुई. 2024 में बरानगर सीट पर उपचुनाव हुए. तब ममता ने सायंतिका पर फिर भरोसा दिखाया और इस बार इन्होंने जीतकर भरोसो को कायम रखा. इस बार फिर ममता बनर्जी ने सायंतिका को बरानगर (Baranagar) सीट से मैदान में उतारा है.