PM मोदी, CM योगी, कंगना और हेमा मालिनी... पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए BJP ने जारी किए स्टार प्रचारकों नाम, देखें पूरी लिस्ट
West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में कैंपन के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे दिग्गज नेताओ के साथ फिल्म जगत के ग्लैमरस चेहरों को भी शामिल किया गया है. जानिए लिस्ट में किस किस के नाम हैं शामिल.
ADVERTISEMENT

BJP Star Campaigners List Bengal
BJP Star Campaigners List Bengal: पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली से लेकर बंगाल तक हलचल तेज है. राज्य में राजनीतिक दलों के नेता चुनाव प्रचार के लिए धुआंधार रैलियां और रोड आयोजित कर रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी के दिग्गज नेताओं सहित कई चर्चित चेहरों को शामिल किया गया है. पार्टी ने इस बार अनुभवी राजनेताओं के साथ-साथ युवाओं और लोकप्रिय कलाकारों का एक ऐसा मिश्रण तैयार किया है जो मतदाताओं को आकर्षित करने की कमान संभालेंगे.