West Bengal Tamil Nadu 2026 Voting Live Updates: बंगाल के पहले चरण और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों के लिए वोटिंग शुरू; स्टालिन, विजय और ममता की साख दांव पर
West Bengal Tamil Nadu Elections 2026 Voting LIVE: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण (152 सीटों) के लिए आज मतदान. जानें मुख्य उम्मीदवार, वोटिंग का समय और सुरक्षा के इंतजाम के साथ मतदान का पल-पल का अपडेट.
ADVERTISEMENT

Tamil Nadu West Bengal Voting LIVE: लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का एक महत्वपूर्ण पड़ाव आज यानी 23 अप्रैल को शुरू होने जा रहा है. दक्षिण भारत के शक्तिशाली राज्य तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि पूर्वी भारत के रणनीतिक राज्य पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. बंगाल में ममता बनर्जी की TMC और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. पहले चरण में उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल की कुल 152 सीटों पर मतदान होगा. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और करीब 80,000 से अधिक पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी.
- 08:42 AM • 23 Apr 2026
Live Tamil Nadu Election 2026 Updates: TVK चीफ विजय थलापति पहुंचने वोट डालने
Tamil Nadu Elections 2026 Live: TVK प्रमुख और तिरुचिरापल्ली पूर्व तथा पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार विजय अपना वोट डालने के लिए चेन्नई स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचे. उनको देखने के लिए वहां काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई.
- 08:31 AM • 23 Apr 2026
Bengal Elections 2026 Voting Live: बंगाल में हिंदू मां-बहनें रो रही है- शुभेंदु अधिकारी
West Bengal Elections 2026 Phase 1Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'यहां पूरा परिवर्तन का माहौल है. मैंने मतदान किया है...इस बार अगर परिवर्तन नहीं होगा तो बंगाल का सनातन खत्म हो जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि यहां हिंदू मां-बहनें हो रही है इसलिए इस बार परिवर्तन तय है.
- 08:27 AM • 23 Apr 2026
Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: कमल हसन और श्रुति हसन वोट देने अलवरपेट स्कूल पहुंचे
Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: MNM प्रमुख और अभिनेता कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने के लिए अलवरपेट स्कूल पहुंचे.

- 08:22 AM • 23 Apr 2026
Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: एक्ट्रेस श्रुति हसन और उनके पिता जाने-माने एक्टर कमल हसन भी वोट देने पहुंचे
Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: कमल हसन और श्रुति हसन भी एल्डम्स रोड स्थित कामराज सलाई म्यूनिसिपल स्कूल अपना वोट देने पहुंचे.

- 08:20 AM • 23 Apr 2026
West Bengal Election 2026 Phase 1 Live Updates: वोटिंग शुरू होते ही शुभेंदु अधिकारी ने दिया बड़ा बयान
West Bengal Voting 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग शुरू हो गई है. इसी बीच नंदीग्राम से बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को लेकर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने SIR पर बोलते हुए कहा है कि, अगर कोई मृत या फर्जी मतदाता, या घुसपैठिया न हो, तो ममता के जीतने का कोई मौका ही नहीं है.
साथ ही उन्होंने कहा कि, हम हिंदू हैं, हम सनातनी हैं. मैंने पूजा-अर्चना की, नमन किया. मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग एजेंटों से बात की... मतदान शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए.
- 08:19 AM • 23 Apr 2026
Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: कोयंबटूर में जिला कलेक्टर और उनकी पत्नी का स्वागत रोबोट ने किया
Tamil Nadu Voting 2026 LIVE: कोयंबटूर के ज़िला कलेक्टर पवन कुमार और उनकी पत्नी चिन्मयी जब वोट डालने पहुंचे तब उनका स्वागत एक एक रोबोट ने किया.

- 08:10 AM • 23 Apr 2026
West Bengal Voting 2026 LIVE: SIR के तहत नाम हटने से मायूस होकर लौटा वोटर
West Bengal Voting 2026 LIVE: बंगाल के रहने वाले और आंध्र प्रदेश में ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले बिलाल शेख मालदा कोतवाली प्राइमरी स्कूल में अपना वोट डालने आए थे, लेकिन SIR प्रक्रिया के तहत उनका नाम हटा दिया गया था। नाम हटा दिए जाने के कारण इस बार उन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं दी गई.- इनपुट: अनुपम मिश्रा

- 08:08 AM • 23 Apr 2026
West Bengal Voting 2026 LIVE: मालदा में मतदान को लेकर दिख रहा जबरदस्त उत्साह, देखें तस्वीरें
West Bengal Voting 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल की मालदा सीट पर मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. कोतवाली प्राइमरी स्कूल से तस्वीरें आ रही हैं जहां मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है.

- 08:00 AM • 23 Apr 2026
West Bengal Voting 2026 LIVE: BJP का गढ़ माने जाने वाले उत्तर बंगाल का हाल
West Bengal Voting 2026 LIVE: गृह मंत्रालय के पूर्व राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक माथाभांगा से चुनावी मैदान में हैं. BJP कूचबिहार और आस-पास के इलाकों में अपना दबदबा कायम रखने की उम्मीद कर रही है.
- 07:54 AM • 23 Apr 2026
West Bengal Voting 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में भारी सुरक्षाबल की तैनाती
West Bengal Voting 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में उत्तर से दक्षिण तक 2,400 से अधिक CAPF कंपनियों की भारी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है. पहले फेज में 7 कद्दावरों का भविष्य ईवीएम में कैद होगा. इनमें नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी बनाम प्रबित्रा कर, बहरामपुर में अधीर रंजन चौधरी बनाम सुब्रत मैत्रा, आसनसोल दक्षिण में अग्निमित्र पॉल बनाम तापस बनर्जी, खड़गपुर सदर में दिलीप घोष बनाम प्रदीप सरकार, माथाभांगा में निसिथ प्रमाणिक बनाम सबलू बर्मन, डोमकल में हुमायूं कबीर बनाम मुस्ताफिजुर रहमान और पानीहाटी में रत्ना देबनाथ बनाम निर्मल घोष शामिल हैं.
- 07:50 AM • 23 Apr 2026
Assembly Election 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग शुरू
Assembly Election 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल के पहले फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है. शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है. लोगों में वोट डालने को लेकर भारी उत्साह दिखाई दे रहा है.