Charchit Chehra: कौन हैं 27 साल की कुंकी चौधरी? जिन्होंने असम के सीएम को चुनौती देकर राजनीति में मचाई हलचल
Kunki Chowdhary News: असम की राजनीति में 27 वर्षीय कुंकी चौधरी तेजी से उभरता चेहरा बन चुकी हैं. डिजिटल कैंपेन और बेबाक बयानों से उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सीधी चुनौती दी है. चुनाव खत्म होने के बाद भी विवाद और आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं, जिससे यह मुकाबला अब पूरे देश की नजरों में आ गया है.
ADVERTISEMENT

Kunki Chaudhary Assam
Kunki Chaudhary Assam: असम की राजनीति में इन दिनों 27 वर्षीय कुंकी चौधरी का नाम तेजी से चर्चा में है. अपनी बेबाक शैली और आक्रामक तेवरों के कारण उन्होंने न सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा के लिए चुनौती खड़ी कर दी है, बल्कि उनकी सक्रियता ने दिल्ली तक के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. आमतौर पर चुनाव खत्म होने के बाद राजनीतिक माहौल शांत हो जाता है, लेकिन कुंकी चौधरी के मामले में सियासी तूफान अभी थमता नजर नहीं आ रहा.