तीन देशों के पासपोर्ट, करोड़ों की प्रॉपर्टी का दावा…कौन हैं असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुयान सरमा, जिन पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने लगाए ये आरोप
Riniki Bhuyan Sharma controversy: असम में चुनावी माहौल के बीच सियासत अब निजी हमलों तक पहुंच गई है। पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुयान सरमा पर बड़े आरोप लगाए हैं. इससे अब रिंकी भुयान सरमा सियासी विवाद के केंद्र में आ गईं हैं। उनपर पासपोर्ट और संपत्ति को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं? ऐसे में जानिए कौन हैं रिंकी भुयान सरमा ?
ADVERTISEMENT

Himanta Biswa Sharma wife passport controversy
Himanta Biswa Sharma wife passport controversy: असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में व्यक्तिगत आरोपों का दौर शुरू हो गया है. लंबे समय से बीजेपी और कांग्रेस के बीच चल रही जुबानी जंग अब परिवारों तक जा पहुंची है. जहां पहले बीजेपी सांसद गौरव गोगोई की पत्नी को लेकर हमलावर थी, वहीं अब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुयान सरमा को निशाने पर लिया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के हालिया दावों ने असम से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा दिया है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री परिवार पर फर्जीवाड़े और संपत्ति छिपाने के गंभीर आरोप लगाए हैं.