मैदान पर छक्के ठोकने वाले क्रिकेटर अभिषेक शर्मा प्यार में हुए आउट! जानिए कौन हैं वो हसीना जिसने चुराया क्रिकेटर का दिल

ADVERTISEMENT

Google CTA
1.

1/9

इन दिनों पंजाब टी20 लीग में अमृतसर सूरमास की कप्तानी कर रहे अभिषेक अपनी शानदार बल्लेबाजी से तो महफिल लूट ही रहे हैं, लेकिन उनकी लव लाइफ को लेकर भी गॉसिप का बाजार काफी गरम है.
 

2.

2/9

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर उड़ती खबरों की मानें तो अभिषेक का दिल किसी बॉलीवुड हसीना पर नहीं, बल्कि बिजनेस वर्ल्ड की एक मशहूर हस्ती पर आया है.

3.

3/9

हम बात कर रहे हैं लैला फैसल की, जिनके साथ अभिषेक शर्मा के अफेयर की चर्चाएं चारों तरफ छाई हुई हैं.

4.

4/9

दरअसल, दोनों को कई बार मैचों के बाद एक साथ समय बिताते और चिल करते देखा गया है. इसके बाद से ही फैंस के बीच इस नई जोड़ी को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है.
 

5.

5/9

बता दें कि इस खूबसूरत केमिस्ट्री की शुरुआत आईपीएल 2025 के दौरान हुई मानी जाती है. हालांकि, अभिषेक और लैला दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने इस रिश्ते पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है.
 

6.

6/9

अब सवाल यह उठता है कि ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहने वाली लैला फैसल आखिर हैं कौन, जिन्होंने स्टार क्रिकेटर का दिल चुरा लिया?
 

7.

7/9

दिल्ली के एक प्रतिष्ठित कश्मीरी मुस्लिम परिवार से आने वाली लैला कोई आम नाम नहीं हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), आर.के. पुरम से पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए वह लंदन चली गईं.
 

8.

8/9

लंदन के मशहूर 'किंग्स कॉलेज' से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन करने के बाद लैला ने 'यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन' से फैशन डिजाइनिंग, मार्केटिंग और स्टाइलिंग का कोर्स किया. लंदन में पढ़ाई के दौरान ही वह कॉलेज की फैशन सोसाइटी की लीडर भी रहीं.
 

9.

9/9

भारत लौटने के बाद लैला ने अपने करियर की रफ्तार को रुकने नहीं दिया. उन्होंने पहले अपने पिता की कंपनी 'साउंड ऑफ म्यूजिक लग्जरी' में बतौर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) कमान संभाली और फिर साल 2022 में अपनी मां के साथ मिलकर खुद का लग्जरी फैशन ब्रांड 'लैला रूही फैसल डिजाइन्स' शुरू किया.