73 साल के इस सिंगर का 37 साल छोटी एक्ट्रेस संग क्या सच में था अफेयर? अनूप जलोटा ने सालों बाद खोला 'बिग बॉस' की कंट्रोवर्सी का राज!

ADVERTISEMENT

Google CTA
1.

1/10

मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा अपनी गायकी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने और जसलीन मथारू के रिश्ते को लेकर सालों से चले आ रहे विवाद पर खुलकर बात की.

2.

2/10

साल 2018 में टीवी शो 'बिग बॉस 12' के दौरान अनूप जलोटा और खुद से 37 साल छोटी जसलीन मथारू की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. शो में एंट्री के वक्त दोनों के अफेयर की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया था.

3.

3/10

हाल ही में 'द निधि शो' में बातचीत करते हुए 73 वर्षीय अनूप जलोटा ने बताया कि 'बिग बॉस' में जाने से पहले उन्होंने कभी यह शो देखा भी नहीं था. उन्होंने बताया कि यह पूरी योजना दरअसल जसलीन मथारू की थी.

4.

4/10

अनूप जलोटा के मुताबिक, जसलीन उनसे संगीत की सीख लेती थीं. एक दिन जसलीन ने उनसे कहा कि उन्हें 'बिग बॉस' का बुलावा आया है, लेकिन मेकर्स की शर्त है कि शो में किसी 'विचित्र जोड़ी' के साथ ही एंट्री मिलेगी.

5.

5/10

जसलीन के कहने पर अनूप जलोटा ने उनके साथ जाने का फैसला किया. उन्होंने सोचा कि गुरु और शिष्य की जोड़ी भी अपने आप में एक अनोखी और 'विचित्र जोड़ी' साबित होगी.

6.

6/10

शो के प्रीमियर पर जब अनूप जलोटा ने सलमान खान के सामने जसलीन का परिचय अपनी स्टूडेंट के रूप में कराया, तभी जसलीन ने स्टेज पर अचानक अफेयर का दावा कर सबको चौंका दिया.

7.

7/10

अनूप जलोटा ने खुलासा किया कि नेशनल टीवी पर जसलीन के इस बयान से उन्हें कोई ऐतराज नहीं हुआ क्योंकि उनका मानना था कि सच बाद में सबके सामने आ ही जाएगा.

8.

8/10

इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने जसलीन से ऐसा बोलने की वजह पूछी थी, तो जलोटा ने बताया कि जसलीन का कहना था कि शो में बने रहने के लिए इस तरह की कंट्रोवर्सी जरूरी होती है.
 

9.

9/10

अनूप जलोटा ने आगे बताया कि शो से बाहर आने के बाद जब वे घर पहुंचे तो उनकी मां ने भी जसलीन के बारे में पूछा. इसके बाद मामला पूरी तरह साफ करने की पहल की गई.

10.

10/10

अनूप जलोटा और जसलीन के पिता ने एक साथ मीडिया से बात की और यह स्पष्ट किया कि दोनों के बीच सिर्फ गुरु-शिष्य का रिश्ता है. अनूप जलोटा ने यह भी कहा था कि वे जसलीन के शादी में कन्यादान करेंगे, जिसके बाद यह विवाद वहीं शांत हो गया.