अपने से 20 साल छोटी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं 53 के फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप!

ADVERTISEMENT

Google CTA
1.

1/7

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का नाम आते ही दिमाग में बेहतरीन और अलग हटकर बनी फिल्मों की तस्वीर उभरती है, लेकिन अक्सर वो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. दो बार तलाक का दर्द झेल चुके अनुराग पिछले कुछ समय से खुद से 20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी को डेट कर रहे हैं. इस उम्र के फासले (Age Gap) की वजह से उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और 'ऐज शेमिंग' का सामना करना पड़ता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुराग ने इस पूरे मुद्दे और अपनी झिझक पर खुलकर बात की है. 
 

2.

2/7

जेनिस सिकेरा (Janice Sequeira) के साथ बातचीत के दौरान अनुराग ने बताया कि शुभ्रा और उनके बीच का कनेक्शन किसी साधारण वजह से नहीं, बल्कि किताबों, सिनेमा और फिल्म फेस्टिवल्स के प्रति दोनों के साझा प्यार से बना था. उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि शुभ्रा उनसे भी ज्यादा फिल्म फेस्टिवल्स में वक्त बिताती हैं। दोनों के बीच की समझ बहुत गहरी है, लेकिन उम्र का यह बड़ा अंतर उनके रिश्ते के बीच एक समय पर संकोच की वजह बन गया था.
 

3.

3/7

रिश्ते में आए उतार-चढ़ाव और अपनी मानसिक स्थिति का जिक्र करते हुए अनुराग ने स्वीकार किया कि उन्हें कभी इस रिश्ते से शर्म महसूस नहीं हुई, लेकिन वह खुद को लेकर बेहद सतर्क (Self-Conscious) हो गए थे. एक वक्त ऐसा भी आया जब झिझक इतनी बढ़ गई कि उन्होंने शुभ्रा को खुद से दूर करने की कोशिश तक की थी। अनुराग के मुताबिक, ढलती उम्र के साथ उनका अपना चेहरा तो बदलने लगा था, लेकिन शुभ्रा का चेहरा देखकर उनकी उम्र का अंदाजा ही नहीं लगता था और इसी बात ने उनके मन में संकोच भर दिया था. 
 

4.

4/7

दिलचस्प बात यह है कि करीब 11 सालों से साथ रहने के बावजूद अनुराग को शुभ्रा के प्रति अपने प्यार का पक्का अहसास काफी देर से, लॉकडाउन के दौरान हुआ. उन्होंने बताया कि उनकी पीढ़ी ने कभी अपने मानसिक तनाव या ट्रॉमा पर खुलकर बात नहीं की. 'निशांची' की शूटिंग के दौरान जब शुभ्रा सेट पर उनके साथ थीं, तब अनुराग को अपने अहसास की गंभीरता समझ आई, हालांकि इस सच्चाई को स्वीकार करने में उन्हें काफी वक्त लग गया. 
 

5.

5/7

दूसरी तरफ, शुभ्रा शेट्टी ने भी इस रिश्ते पर अपने परिवार के रिएक्शन को लेकर दिलचस्प खुलासा किया। शुभ्रा ने कहा कि आज भले ही उनकी मां अनुराग को हंसते हुए 'जोरू का गुलाम' कहती हों, लेकिन शुरुआत में मामला अलग था. उन्होंने माना कि अगर वह खुद एक माता-पिता होतीं और उनकी 20 साल की बेटी किसी 40 पार के दो बार तलाकशुदा और एक बच्चे के पिता को डेट करती, तो जाहिर तौर पर चिंता होती। शुभ्रा के मुताबिक, उनके माता-पिता ने इस संवेदनशील स्थिति को बहुत ही समझदारी से संभाला.
 

6.

6/7

गौरतलब है कि अनुराग कश्यप की पहली शादी संपादक आरती बजाज से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी आलिया कश्यप है. इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री कल्कि केकलां से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा वक्त नहीं चल सका और दोनों का तलाक हो गया. इन असफलताओं के बाद भी अनुराग ने जिंदगी को नए सिरे से जीने का मौका दिया.

7.

7/7

आज तमाम ट्रोलिंग और उम्र के फासले को दरकिनार करते हुए अनुराग और शुभ्रा एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े हैं. यह कहानी सिर्फ दो लोगों के प्यार की नहीं, बल्कि समाज के बने-बनाये नियमों से परे जाकर अपने मन की सुनने और आपसी समझ से रिश्ते को निभाने की एक बानगी है.