इस शख्स से शादी करना चाहती हैं Bigg Boss 20 में आई अरिशफा खान, काजी तौकीर ने भेज दिया रिश्ता!

ADVERTISEMENT

Google CTA
1.

1/8

रियालिटी शो बिग बॉस अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे, तीखी बहसों और अनपेक्षित ट्विस्ट के लिए मशहूर है. लेकिन हर सीजन की तरह, इस बार भी शो में कुछ ऐसे खूबसूरत रिश्ते पनप रहे हैं, जो दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान ले आते हैं.

2

2/8

हालिया एपिसोड्स में अरिशफा खान और काजी तौकीर की जुगलबंदी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. दोनों के बीच का खट्टा-मीठा रिश्ता दर्शकों को खूब भा रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों पर है.

3.

3/8

घर में अरिशफा, काजी को बेहद प्यार से 'डैड' (पापा) कहकर पुकारती हैं और काजी भी उन्हें बिल्कुल अपनी बेटी की तरह मानते हैं. दोनों अक्सर घर के माहौल को हल्का करने के लिए आपस में मस्ती-मजाक करते दिखाई देते हैं.
 

4.

4/8

हाल ही में काजी ने एक जिम्मेदार 'देसी बाप' का फर्ज निभाते हुए कुछ ऐसा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने अरिशफा के लिए किसी साधारण इंसान का नहीं, बल्कि इंटरनेशनल स्टार का रिश्ता मांग लिया है.
 

5.

5/8

मामला तब शुरू हुआ जब अरिशफा की फरमाइश पर काजी सीधे कैमरे के सामने जा पहुंचे. उन्होंने पूरे टोन में कोरियन K-Pop ग्रुप BTS के मशहूर मेंबर V (किम तेह्युंग) को अरिशफा के लिए शादी का प्रपोजल दे डाला.
 

6.

6/8

काजी ने मजाकिया अंदाज में कैमरे में देखते हुए कहा कि वह अरिशफा के पिता हैं और V को चेतावनी भरे प्यार से कहा कि वह उनसे शादी कर लें. अरिशफा ने भी इसमें सुर मिलाते हुए V से शादी की अपील कर डाली.
 

7.

7/8

बातचीत के दौरान अरिशफा ने V और उनके बैंड BTS की जमकर तारीफ की. हालांकि, इसी दौरान उनसे एक छोटी सी गलती हो गई और उन्होंने किम तेह्युंग को गलती से 'किम तेहून' कह दिया, जो इंटरनेट पर तुरंत पकड़ में आ गया.
 

8.

8/8

अरिशफा की इस जुबान फिसलने और काजी के 'देसी डैड' वाले अंदाज पर अब सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. फैंस इस पूरे वाकये का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं.