स्टेज पर गाना गा रहे थे करण औजला, अचानक फैन ने ऐसा क्या कर दिया कि स्टेज पर ही भड़क गए

ADVERTISEMENT

Google CTA
1.

1/8

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने नाम करण औजला इन दिनों अपने ऑस्ट्रेलिया टूर को लेकर खूब चर्चा में हैं. रविवार की रात एडिलेड में हुए उनके लाइव कॉन्सर्ट में हजारों की तादाद में फैंस पहुंचे थे. माहौल एकदम जमा हुआ था और करण अपने एक से बढ़कर एक हिट गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहे थे. लेकिन शो के दौरान ही कुछ ऐसा हुआ जिसने सिंगर को अचानक गुस्से से भर दिया.
 

2.

2/8

दरअसल जब करण औजला मंच पर पूरे रंग में गा रहे थे, तभी भीड़ में मौजूद एक फैन ने नीचे से सीधा उनकी तरफ अपनी जैकेट फेंक दी. जैकेट बिल्कुल उनके चेहरे के पास से होकर निकली. कॉन्सर्ट का मजा किरकिरा होता देख और इस तरह अचानक हमला नुमा हरकत से करण अपना आपा खो बैठे और परफॉर्मेंस बीच में रोककर भड़क गए.

3.

3/8

गाना खत्म करते ही करण ने गुस्से में उस शख्स को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया. उन्होंने भरे मंच से ललकारते हुए कहा कि अगर इतनी ही हिम्मत है तो सामने आकर बात करो. औजला ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि इस तरह छुपकर चीजें फेंकना किसी समझदारी का सबूत नहीं है, दम है तो सीधे आंखें मिलाकर बात करके दिखाओ.

4.

4/8

जैसे ही सुरक्षाकर्मियों और भीड़ की मदद से जैकेट फेंकने वाले की पहचान हुई, करण का अंदाज थोड़ा बदला. उन्होंने थोड़ा तंज कसते हुए उस फैन से पूछा कि क्या उसे उनसे कुछ ज्यादा ही प्यार हो गया है जो वो ऐसी पागलों जैसी हरकतें कर रहा है? इसके बाद सिंगर ने बेहद शांत और गंभीर आवाज में उसे समझाया कि ऐसा दोबारा कभी मत करना.
 

5.

5/8

करण ने मंच से कहा कि वो वहां लोगों का मनोरंजन करने आए हैं और किसी का मजाक उड़ाने या समय बर्बाद करने नहीं आए हैं. थोड़ी देर में ही उनका गुस्सा पूरी तरह शांत हो गया. उन्होंने मामले को संभालते हुए फैन से कहा कि अगर उसे सिर्फ उनका ध्यान खींचना था या ऑटोग्राफ चाहिए था तो तरीका ये नहीं है. इसके बाद उन्होंने खुद जैकेट पर ऑटोग्राफ देने की पेशकश भी कर दी.
 

6.

6/8

आपको बता दें कि ये पूरा कॉन्सर्ट शुरुआत से ही काफी ड्रामे से भरा रहा है. औजला का यह शो पहले 13 अगस्त को होना तय हुआ था, लेकिन वीजा मिलने में हुई देरी के चलते इसे टालना पड़ा था. दो दिन पहले ही उन्होंने एक प्राइवेट जेट से सफर का वीडियो शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी थी कि उनका वीजा आ गया है और वो एडिलेड पहुंच रहे हैं.
 

7.

7/8

एडिलेड के इस कॉन्सर्ट में भले ही फैन की इस बेवकूफाना हरकत से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था, लेकिन करण ने जिस समझदारी से स्थिति संभाली, उसने फैंस का दिल जीत लिया. अब इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

8.

8/8

एडिलेड में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से समां बांधने के बाद अब करण औजला अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के अगले पड़ाव की ओर बढ़ चुके हैं. उनका अगला शो मेलबर्न में होने जा रहा है, जहां फैंस की भारी मांग को देखते हुए वो 18 और 19 अगस्त को लगातार दो दिन स्टेज पर अपना जादू बिखेरेंगे.