Virosh Wedding : उदयपुर में शाही शादी, रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की दुल्हन, देखें तस्वीरें

social share
google news
1.

1/9

साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को उदयपुर में शाही अंदाज में शादी कर ली. झीलों की नगरी में हुई इस शादी ने फैंस को खुशी से झूमने का मौका दे दिया. दोनों की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बेहद खास अंदाज में संपन्न हुई.
 

2.

2/9

रश्मिका कर्नाटक के कोडवा समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, जबकि विजय तेलुगु हिंदू परिवार से आते हैं. ऐसे में शादी की रस्में भी दोनों परंपराओं के अनुसार निभाई गईं.

3.

3/9

सुबह तेलुगु रीति-रिवाज से विवाह हुआ और शाम को कोडवा परंपरा के मुताबिक रस्में अदा की गईं. इस सांस्कृतिक मेल ने शादी को और भी यादगार बना दिया.
 

4.

4/9

शादी से पहले रश्मिका के माता-पिता ने दूल्हे के परिवार को नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट किए. इसके बाद विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने रश्मिका को परिवार की पारंपरिक चूड़ियां पहनाईं. कोडवा रीति-रिवाज के दौरान दुल्हन रश्मिका पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं.
 

5.

5/9

उदयपुर के होटल ‘मेंमेटोस एकाया’ में शादी की शानदार सजावट की गई थी. मंडप को कच्चे केले के पेड़ों और बड़े हरे पत्तों से सजाया गया. गुलाब, ऑर्किड और ट्यूलिप के फूलों ने माहौल को और भी सुगंधित और रंगीन बना दिया. सुबह 8 बजे से ही शादी की रस्में शुरू हो गई थीं. शादी के बाद विजय के परिवार वालों ने होटल के बाहर आकर मिठाई बांटी.
 

6.

6/9

शादी के बाद इस कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा कीं. रश्मिका ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “Hi my loves, introducing to you now ‘My Husband’.” यानी उन्होंने अपने फैंस को

7.

7/9

रश्मिका ने विजय के लिए एक लंबा और भावुक संदेश भी लिखा. उन्होंने बताया कि विजय वही शख्स हैं जिन्होंने उन्हें सच्चे प्यार और सुकून का मतलब समझाया, बड़े सपने देखने का हौसला दिया और हर पल उनका साथ निभाया. उन्होंने लिखा कि अब जिंदगी की हर खुशी और हर संघर्ष ज्यादा मायने रखने लगे हैं क्योंकि उनके पास विजय हैं. उन्होंने उत्साह जताया कि अब वह आधिकारिक तौर पर ‘विज्जू’ की पत्नी हैं और साथ में बेहतरीन जिंदगी बिताने को तैयार हैं.
 

8.

8/9

वहीं विजय ने भी अपने दिल की बात साझा की. उन्होंने लिखा कि वह उन्हें इतना मिस करते थे कि अगर वह पास होतीं तो उनका दिन बेहतर हो जाता. उनके साथ खाना, वर्कआउट और हर पल ज्यादा खास लगता. विजय ने कहा कि रश्मिका के साथ उन्हें घर जैसा सुकून मिलता है.
 

9.

9/9

दोनों कलाकार सिर्फ साउथ सिनेमा ही नहीं, बल्कि हिंदी फिल्मों में भी अपनी पहचान बना चुके हैं. रश्मिका ने Animal में रणबीर कपूर के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि विजय ने Liger से बॉलीवुड में कदम रखा था. रश्मिका को फैंस ‘नेशनल क्रश’ के नाम से भी पुकारते हैं.

उदयपुर में हुई यह शादी सिर्फ दो सितारों का मिलन नहीं, बल्कि दो संस्कृतियों, दो परिवारों और दो दिलों का खूबसूरत संगम बन गई. अब फैंस इस नई शुरुआत के लिए दोनों को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow on google news
follow on whatsapp