रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद पहुंचे उदयपुर एयरपोर्ट, उनका ये रिएक्शन दिल छू लेगा

social share
google news
1.

1/7

साउथ सिनेमा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लंबे समय से जिन दो सितारों की जोड़ी को लोग साथ देखना पसंद करते थे अब वे असल जिंदगी में भी हमेशा के लिए एक हो गए हैं. जी हां, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को शाही अंदाज में शादी रचा ली. यह खूबसूरत समारोह राजस्थान के रोमांटिक शहर उदयपुर की वादियों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ.


 

2.

2/7

शादी के बाद इस न्यूली वेड कपल की पहली झलक उदयपुर एयरपोर्ट पर देखने को मिली. दोनों को फुल सिक्योरिटी के बीच स्पॉट किया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने फैंस का अभिवादन करना नहीं भूला. रश्मिका लाल रंग के खूबसूरत अनारकली सूट में नजर आईं. उनके चेहरे पर नई दुल्हन वाली चमक साफ दिखाई दे रही थी. वह विजय का हाथ थामे बेहद खुश दिख रही थीं. पैपराजी ने भी उन्हें शादी की ढेरों शुभकामनाएं दीं.
 

3.

3/7

वहीं विजय लाइट ग्रीन आउटफिट में काफी रॉयल अंदाज़ में दिखाई दिए. आंखों पर काला चश्मा और चेहरे पर मुस्कान उनका अंदाज बता रहा था कि वह इस नए सफर को लेकर कितने उत्साहित हैं.

4.

4/7

 जैसे ही दोनों का वीडियो सामने आया सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई. किसी ने लिखा, आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं, तो किसी ने उन्हें “सबसे खूबसूरत कपल बताया. कई फैंस ने उनकी जोड़ी को नजर न लगने की दुआ दी.
 

5.

5/7

हालांकि कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें अब तक यकीन नहीं हो पा रहा कि यह स्टार जोड़ी सच में शादी के बंधन में बंध चुकी है. कमेंट सेक्शन में शॉकिंग इमोजी भी खूब देखने को मिले. कुल मिलाकर, रेड हार्ट इमोजी से भरा कमेंट बॉक्स इस बात का सबूत है कि फैंस इस शादी से बेहद खुश हैं.
 

6.

6/7


विजय और रश्मिका की नजदीकियां साल 2018 में शुरू हुईं जब दोनों ने पहली बार फिल्म गीता गोविंदम में साथ काम किया. फिल्म सुपरहिट रही और पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया. इसके बाद दोनों डीयर कॉमरेड में भी साथ नजर आए. इस फिल्म ने भी दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी. तभी से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं.
 

7.

7/7


शादी के बाद भी फैंस को इन्हें पर्दे पर साथ देखने का मौका मिलने वाला है. यह जोड़ी अपनी अपकमिंग फिल्म राणाबली में नजर आएगी जो 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रील लाइफ से शुरू हुई यह कहानी अब रियल लाइफ में खूबसूरत मोड़ ले चुकी है. फैंस के लिए यह किसी फिल्मी क्लाइमैक्स से कम नहीं जहां हीरो और हीरोइन आखिरकार एक हो जाते हैं, और कहानी हमेशा के लिए यादगार बन जाती है.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow on google news
follow on whatsapp