कौन है वो 'मिस्ट्री गर्ल' जिसने टीम इंडिया की जीत के बाद मैदान पर ईशान को लगा लिया गले? अब सामने आया अदिति हुंडिया का पूरा सच
T20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद ईशान किशन और मशहूर मॉडल अदिति हुंडिया का रिश्ता ऑफिशियल हो गया है. जिसे ईशान के परिवार ने भी सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया है.

1/8
T20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद ईशान किशन और मशहूर मॉडल अदिति हुंडिया का रिश्ता ऑफिशियल हो गया है. जिसे ईशान के परिवार ने भी पब्लिकली एकेसप्ट कर लिया है. जयपुर की रहने वाली और 'मिस डीवा सुपरनेशनल' रह चुकीं अदिति ने मैदान पर ईशान के साथ जीत का जश्न मनाकर फैंस का दिल जीत लिया.

2/8
भारतीय क्रिकेट के पॉकेट डायनामाइट कहे जाने वाले ईशान किशन इन दिनों अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. क्रिकेट और ग्लैमर का यह मेल फैंस के बीच तहलका मचा रहा है. काफी समय से जिस रिश्ते को लेकर गॉसिप्स का बाजार गर्म था, अब उस पर आधिकारिक मुहर लग चुकी है.

3/8
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल की जंग चल रही थी, तब स्टैंड्स में एक चेहरा सबसे ज्यादा चमक रहा था. रेड टैंक टॉप और कैजुअल डेनिम्स में अदिति हुंडिया अपने पार्टनर ईशान को जमकर चीयर करती नजर आईं. जैसे ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई, जश्न का माहौल मैदान तक पहुंच गया. तिरंगे में लिपटे ईशान किशन के साथ अदिति को मैदान पर जीत का जश्न मनाते देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. यह पल इस बात का गवाह था कि ईशान के करियर के हर उतार-चढ़ाव में अदिति उनके साथ खड़ी रही हैं.

4/8
अदिति और ईशान की प्रेम कहानी की शुरुआत साल 2019 के आईपीएल सीजन के दौरान मानी जाती है. तब से लेकर आज तक अदिति अक्सर मैदान पर ईशान का हौसला बढ़ाते हुए स्पॉट की गई हैं. हालांकि, दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी लेकिन इस वर्ल्ड कप की जीत ने न केवल भारत को ट्रॉफी दिलाई बल्कि इस स्टार कपल के रिश्ते को भी एक नई पहचान दे दी. ईशान के दादाजी का बयान इस रिश्ते की गंभीरता को साफ़ बयां करता है.

5/8
अदिति हुंडिया को सिर्फ एक क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड कहना गलत होगा. राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर से ताल्लुक रखने वाली अदिति फैशन की दुनिया का बड़ा नाम है. उन्होंने अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है. साल 2017 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट बनने के बाद अदिति की किस्मत चमक उठी. इसके बाद 2018 में उन्होंने मिस डीवा सुपरनेशनल' का ताज अपने नाम किया. वह एक सफल मॉडल होने के साथ-साथ एक उभरती हुई बिजनेसमैन भी हैं, जो ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना चुकी हैं.

6/8
अगर अदिति के शुरुआती सफर की बात करें, तो उनकी पढ़ाई जयपुर के इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से हुई और उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया. कॉलेज के दिनों से ही उन्हें रैंप वॉक और फैशन का जुनून था, जिसने उन्हें देश के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट्स के मंच तक पहुँचाया. अदिति की सादगी और उनका कॉन्फिडेंस ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जो उन्हें भीड़ से अलग बनाता है.

7/8
अदिति के पिता ललित हुंडिया एक सफल बिजनेसमैन हैं और उनकी मां बबीता हुंडिया ने अदिति के सपनों को पंख देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अपने भाई यश हुंडिया के साथ भी अदिति की बॉन्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग है. एक नामी फैमिली बैकग्राउंड होने के बावजूद अदिति ने हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ को प्राथमिकता दी और शालीनता के साथ अपनी पहचान बनाई.

8/8
अब जबकि ईशान और अदिति का रिश्ता दुनिया के सामने आ चुका है, फैंस इस खूबसूरत जोड़ी की शादी की खबरों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. ईशान किशन के लिए यह साल मैदान और निजी जिंदगी, दोनों ही लिहाज से यादगार साबित हुआ है. देखना दिलचस्प होगा कि यह पावर कपल आने वाले समय में अपने फैंस को और कौन सी खुशखबरी देता है.











