53 की उम्र में तब्बू अब तक कुंवारी क्यों? शादी के बारे में बताई ये बात
बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर तब्बू अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. हालांकि, वह अपनी निजी जिंदगी से ज्यादा अपनी फिल्मों और शानदार अभिनय के कारण सुर्खियां बटोरती हैं.
ADVERTISEMENT

1/7

2/7
साल 2017 में, जब तब्बू से उनकी शादी के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे बोरिंग करार दिया. मज़ाकिया अंदाज में उन्होंने कहा, "लोग मेरी जिंदगी में इतनी दिलचस्पी क्यों लेते हैं?"

3/7
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में तब्बू ने स्पष्ट किया कि उनकी शादी को लेकर पूछे जाने वाले सवाल उनके लिए कोई मायने नहीं रखते. उन्होंने कहा कि ये सवाल उन्हें परेशान नहीं करते और सिंगल या मैरेड होना ऐसा मुद्दा नहीं होना चाहिए जिसे लेकर इतना सोचा जाए.

4/7

5/7
तब्बू ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि शादी किसी की वैल्यू का मापदंड नहीं हो सकती. उन्होंने यह भी कहा कि वह इन सवालों पर ज्यादा ध्यान नहीं देतीं और उन्हें इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता.

6/7
जब उनसे बार-बार शादी से जुड़े सवाल पूछे गए, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "लोग मेरा साइकोलॉजिकल एनालिसिस क्यों करना चाहते हैं? ये सब बोरिंग है." उन्होंने यह भी कहा कि लोग उनकी निजी जिंदगी को समझने की कोशिश न करें, क्योंकि ये उनका निजी मामला है.

7/7
प्रोफेशनल फ्रंट पर, तब्बू जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'भूत बांग्ला' में नजर आएंगी. अक्षय ने अपने जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म की घोषणा की थी. लंबे समय बाद अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी एक साथ वापसी कर रही है.