'10 का 20 तो पहले भी होता था..' राहत इंदौरी का शेर पढ़ टिकट ब्लैक होने को लेकर दिलजीत ने क्या-क्या कहा
Indore News: मंच मध्य प्रदेश के इंदौर में सजा था और दिलजीत दोसांझ जैसे ही मंच पर नुमाया हुए, भीड़ चिल्लाने लगी. दिलजीत ने सबसे पहले महाकाल की जयकार लगवाई, फिर राहत इंदौरी का शेर सुनाया और जमकर वाहवाही लूटी. बोले- लोग कहते हैं कि मेरे कार्यक्रम के टिकट ब्लैक होते हैं तो इसमें गायक का क्या कसूर...
ADVERTISEMENT

दिलजीत दोसांझ
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
दिलजीत ने इंदौर में जीता दिल, बोले- अब भारतीय संगीत का वक्त आ गया है...
महाकाल के जयकारे लगवाए, फिर राहत इंदौरी का शेर पढ़कर शो को किया डेडिकेट
Diljit Diluminati Show: सुपरस्टार सिंगर दिलजीत दोसांझ वर्ल्ड टूर के बाद अब इंडिया टूर पर हैं. वह देश के अलग-अलग शहरों में कॉन्सर्ट कर रहे हैं. उनके शो इतने सुपरहिट जा रहे हैं कि कॉन्सर्ट के टिकट ब्लैक तक किए जा रहे हैं. रविवार को उनका कॉन्सर्ट मध्य प्रदेश के इंदौर में था. अपने इंदौर कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने शो के टिकट ब्लैक होने को लेकर मंच से बात की. उन्होंने कहा- टिकट ब्लैक हो रहे हैं तो इसमें मेरा क्या क्या कसूर है. इसके साथ उन्होंने राहत इंदौरी का एक शेर पढ़ते हुए जमकर वाहवाही लूटी.