करीना कपूर की फिटनेस देख लोग भी रह गए हैरान, भाभी आलिया भट्ट पर भारी पड़ीं 44 की बेबो

Kareena-Alia News: करीना कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं. 44 की करीना अपनी फिटनेस और ग्लो से फैंस को चौंका रही हैं, जबकि आलिया भट्ट का टैटू लोगों की नजरों में अटक गया. शो "व्हॉट वुमन वॉन्ट" में दोनों साथ दिखीं, जहां करीना ने अपनी भाभी आलिया पर भारी पड़ते हुए लाइमलाइट चुरा ली.

ADVERTISEMENT

kareena_alia
आलिया भट्ट बतौर गेस्ट करीना कपूर के शो में पहुंचीं थीं. फोटो- विरल भयानी इंस्टाग्राम
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

फैंस ने आलिया को 'संतूर मॉम' कहा, लेकिन करीना की सुंदरता ने बाजी मार ली. 

point

आलिया भट्ट की फिटनेस के बावजूद करीना का ग्लो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा.

Alia-Kareena News: करीना कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, और हाल ही में एक इवेंट में दोनों को एकसाथ देखा गया, जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. आलिया भट्ट, जिन्होंने अपने करियर में काफी सफलता हासिल की है, हाल ही में करीना कपूर के शो 'व्हॉट वुमन वॉन्ट' में बतौर गेस्ट शामिल हुईं. दोनों की तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर हंगामा मच गया, जहां करीना की सुंदरता और फिटनेस ने लोगों को हैरान कर दिया. फैंस का कहना था कि 44 साल की करीना कपूर अपनी भाभी आलिया भट्ट से ज्यादा आकर्षक लग रही थीं.