शादी के बाद कई लड़कियों से रहा संबंध, पत्नी को बार-बार किया चीट; इस सिंगर-एक्टर ने किए सनसनीखेज खुलासे

Singer-Actor amit tandon Reveals: टीवी के फेमस एक्टर और सिंगर अमित टंडन ने कई सीरियल्स में काम किया है. इन दिनों वो अपनी निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में हैं. उन्होंने अपनी पत्नी को एक नहीं बल्कि कई बार धोखा दिया था. ये सनसनीखेज खुलासा अमित ने एक इंटरव्यू में किया है. पत्नी से तलाक के 6 साल बाद सिंगर ने उनसे दोबारा शादी कर ली.

ADVERTISEMENT

amit_tandon
अमित टंडन ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं.
Google CTA

Singer-Actor amit tandon Reveals: टीवी के मशहूर अभिनेता और सिंगर अमित टंडन एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई शो नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है. कई सीरियल्स और रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 1' के जरिए पहचान बनाने वाले अमित ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एक्टर ने बताया कि कैसे उन्होंने शादी के बाद भी अपनी पत्नी को कई बार धोखा दिया था और तलाक के बाद अब दोबारा शादी कर चुके हैं. जिसके बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई है.