Saiyaara से बॉलीवुड को मिला नया रोमांटिक हीरो, पहले भी हो चुके हैं वायरल, जानें कौन हैं अहान पांडे

'सैयारा' फिल्म से डेब्यू करने वाले अहान पांडे ने शानदार अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है. तीन दिनों में ₹83 करोड़ की कमाई कर चुकी इस फिल्म ने उन्हें ओवरनाइट सेंसेशन बना दिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बॉलीवुड में जब भी कोई नया चेहरा दस्तक देता है, तो हर किसी की नज़र उस पर टिक जाती है, क्या ये टिकेगा या फुस्स हो जाएगा? लेकिन 18 जुलाई को रिलीज हुई मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने इन सभी सवालों का जवाब बड़े ज़ोरदार अंदाज़ में दे दिया है. इस फिल्म के जरिए डेब्यू करने वाले अहान पांडे ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि साबित कर दिया कि वो सिर्फ एक स्टारकिड नहीं, बल्कि एक मेहनती और दमदार अभिनेता भी हैं.