अमिताभ बच्चन, आमिर खान और रणबीर के साथ एक्टिंग करने वाला निकला कैदी, मिल चुकी है उम्रकैद की सजा

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अमिताभ, आमिर, रणबीर के साथ अभिनय करने वाले कलाकार 12 साल बाद दबोच लिया है. कैदी को उम्रकैद की सजा मिल चुकी है. ये पैरोल जम्प करके भागा था. कैदी फिल्म, वेब सीरीज, थियेटर में कर रहा था एक्टिंग.

ADVERTISEMENT

NewsTak
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अभिनेता हेमंत नगीनदास मोदी को किया गिरफ्तार.
google news

बड़े पर्दों से लेकर वेबसीरीज में काम करने वाला एक कलाकार जब अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा तो बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई. 53 साल का ये एक्टर हेमंत नगीनदास एक कैदी है. इसे उम्रकैद की सजा मिल चुकी है. ये पैरोल जम्प करके भागा था. 12 सालों से पुलिस ढूंढ रही थी. इधर आरोपी नगीनदास बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन, आमिर खान और रणबीर कपूर के साथ फिल्मों में काम कर रहा था.