Ajaz Khan: House Arrest रियलिटी शो के बाद अब एक और बड़ी मुसीबत में फंसे एजाज खान, जाएंगे जेल?

Actor Ajaz Khan News: टीवी और फिल्म एक्टर एजाज खान पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर एजाज ने कई बार उसका यौन शोषण किया. अब पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

फिल्म और टीवी एक्टर एजाज खान (Actor Ajaz Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब मुंबई में उनके खिलाफ एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है. इसे लेकर महिला ने चारकोप पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करा दी है. महिला का दावा है फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने की बात बोलकर एजाज खान ने उसके साथ कई बार रेप किया.