पुष्पा 2' के लिए अल्लू अर्जुन ने नहीं ली फीस, फिर भी बना डाला कमाई का ऐसा रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना..!

पुष्पा 2: द रूल के लिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना और डायरेक्टर सुकुमार ने कितनी फीस ली है? अल्लू की इतनी हुई कमाई कि सुनकर आपके उड़ जाएंगे होश...

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 5 दिनों में 900 करोड़ का कलेक्शन

point

इंडिया में फिल्म अब तक करीब 590 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज कर चुकी है

point

एक्टर अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 फिल्म के लिए साइनिंग फीस नहीं ली है

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए सिर्फ 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है. भारत में भी फिल्म का जलवा कायम है, जहां अब तक करीब 590 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो चुका है. इस रफ्तार से फिल्म के जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है.