प्रियंका चोपड़ा के साथ किसिंग कंट्रोवर्सी पर झुंझला गए अनु कपूर, फिर कर दिया ये बड़ा खुलासा!

Anu Kapoor Shocking Revelation: एक्टर अन्नू कपूर अपने विवादित बयानों के की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं. एक बार फिर उनका बयान वायरल हो रहा है. उन्होंने एएनआई को पॉडकास्ट इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक ऐसी बात बोली जिससे सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है. ये कंट्रोवर्सी फिल्म सात खून माफ के दौरान की है. 

ADVERTISEMENT

अनु कपूर और प्रियंका चोपड़ा. फोटो
प्रियंका चोपड़ा के साथ किसिंग विवाद को लेकर अनु कपूर ने चौंकाने वाला बयान दिया है.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

साल 2011 में आई थी सात खून माफ, अन्नू कपूर ने दिया विवादित बयान

point

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और अनु कपूर के बीच एक किसिंग सीन पर हुई थी कंट्रोवर्सी

Anu Kapoor Shocking Revelation: बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता अन्नू कपूर अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं. वह अक्सर बिना किसी हिचक के कई मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं. हाल ही में एक बार फिर उनका एक बयान चर्चा में आ गया है, जो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा है. अन्नू कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने साथ में फिल्म "सात खून माफ" में काम किया था. इस दौरान दोनों के बीच एक विवाद हुआ था, जो अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.