दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस, संगीत जगत में शोक की लहर

Asha Bhosle passes away: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है. उनके जाने से पूरे देश और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

ADVERTISEMENT

आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन
आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन
google news

Asha Bhosle death news:बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधान हो गया है. बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. आज सुबह यानी 11 अप्रैल को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां डॉक्टर प्रतीत समदानी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था. आशा भोसले की पोती ने बाताया कि उन्हें सीने में संक्रमण और थकान की समस्या हो रही थी. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और आज उन्होंने अंतिम सांस ली. ऐसे में अब उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर है.