Bigg Boss 18: सलमान खान के सामने आए अशनीर ग्रोवर को क्यों बोलना पड़ा सॉरी? एक्टर ने सब कुछ साफ कर दिया
BB 18 Salman Khan v/s Ashneer Grover: बिग बॉस18 के वीकेंड के वार में फेमस बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर स्टेज पर पहुंचे. लेकिन उसका स्वागत सलमान खान के करारे सवालों से करना पड़ा. सलमान ने अशनीर को ब्रांड एंबेसडर की फीस वाले बयान पर जमकर सुनाया. फैंस इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
ADVERTISEMENT

सलमान खान के सामने आए अशनीर ग्रोवर तो सलमान ने जमकर घेरा.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बिग बॉस 18 में पहुंचे अशनीर ग्रोवर पर सलमान खान ने दागे सवाल
अशनीर ग्रोवर ने मांगी माफी, सलमान ने कहा- ध्यान रखें, हम मिलते रहते हैं
डाली चाय वाला भीे पहुंचे बिग बॉस के मंच पर, सलमान के साथ मजेदार बातचीत
Salman Khan Confronting Ashneer Grover: टीवी के सबसे चर्चित शो बिग बॉस 18 इस समय दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है. हालांकि, इस सीजन को शुरुआत से ही बोरिंग बताया जा रहा था, लेकिन वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान और अशनीर ग्रोवर के बीच हुए संवाद ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया. शो के मेकर्स टीआरपी में बढ़ोतरी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं.