Big Boss 18 का धमाकेदार प्रोमो, 50 साल की एक्ट्रेस बोलीं- 90s में सेंसेशनल क्वीन बुलाते थे मुझे
Big Boss 18: बिग बॉस 18 का प्रीमियर 6 अक्टूबर 2024 को होने जा रहा है, और शो के पहले कंटेस्टेंट का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है. इस प्रोमो में पहली कंटेस्टेंट खुद अपना परिचय देते हुए नजर आ रही हैं. इस कंटेस्टेंट का नाम सुनते ही फैंस में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.
ADVERTISEMENT

बिग बॉस 18 के 14 प्रतिभागियों का नाम कन्फर्म हो गया है.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बिग बॉस 18 का प्रीमियर 6 अक्टूबर 2024 से कलर्स टीवी पर होने जा रहा है
शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, इसमें पहली कंटेस्टेंट खुद अपना परिचय दे रही हैं
बिग बॉस में इस बार 14 कंटेस्टेंट सेलेक्ट हुए, इसमें निया शर्मा, शिल्पा शिरोडकर भी हैं
Big Boss 18 Promo: बिग बॉस 18 के घर को लेकर हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है, और शो के प्रीमियर से पहले फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है. इस बार शो में एक बड़ा बदलाव किया गया है, जहां जेल की व्यवस्था होगी लेकिन कैप्टन का कमरा नहीं होगा. हालांकि, इस जेल में किसे रखा जाएगा, इस पर अभी तक सस्पेंस बरकरार है.