बिग बॉस-19 में कौन ले रहा है सबसे मोटी फीस? रिएलिटी शो से बनाया करोड़ों का बैंक बैलेंस
Bigg Boss 19 Highest Paid Contestant: बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना को सबसे ज्यादा फीस मिलने की अफवाहों पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि उन्हें पैसों से फर्क नहीं पड़ता, उनका फोकस अच्छा परफॉर्म करने पर है. उन्होंने कहा कि वो अफवाहों पर ध्यान नहीं देते और कंटेस्टेंट्स की कमाई से किसी को नहीं आंकते.
ADVERTISEMENT

बिग बॉस 19 की शुरुआत हो चुकी है. कल यानी 24 अगस्त को इस मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो का ग्रैंड प्रीमियर था. कल शो के होस्ट सलमान खान ने इस शो में भाग लेने वाले 16 कंटेस्टेंट से दुनिया को इंट्रोड्यूस कराया.