Bigg Boss: कैसा है बिग बॉस का घर, दिखाई पहली झलक; सलमान खान को 3 अवतार में देख बेचैन हुए फैंस

Bigg Boss house revealed! सलमान खान के होस्ट वाले शो 'बिग बॉस 18' का प्रसारण 6 अक्टूबर से होने जा रहा है. प्रोमो वीडियो में सलमान खान को उनके भूत, वर्तमान और भविष्य में दिखाया गया है. इससे फैंस की बेचैनी बढ़ गई है, और प्रोमो वीडियो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

salman_khan
सलमान खान की होस्टिंग वाला बिग बॉस का प्रसारण जल्द होने वाला है.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सलमान खान के तीन अलग-अलग अवतारों के साथ सामने आया बिग बॉस का घर

point

सलमान खान के होस्ट वाले शो 'बिग बॉस 18' का प्रीमियर 6 अक्टूबर से होने जा रहा है

point

बिग बॉस के प्रोमो में युवा सलमान खान, बूढ़ा सलमान का एआई लुक भी दिखाया गया है

Salman Khan in Big Boss: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान होस्टिंग में चलने वाले चर्चित शो 'बिग बॉस 18' का प्रीमियर होने वाला है. यह शो 6 अक्टूबर को रात 9 बजे दर्शकों के सामने आएगा. कलर्स टीवी ने इसका मजेदार प्रोमो रिलीज किया है. इसमें शो के अंदर उसके घर के साथ ही साथ सलमान खान के तीन अलग-अलग अवतार दिखाए गए हैं. जो बिग बॉस का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों को खासा अट्रैक्ट कर रहा है. इस प्रोमो में सलमान खान के वर्तमान लुक के साथ ही उनके युवा और बुजुर्ग अवतार भी दिखाए गए हैं.