Charchit Chehra: क्रिकेटर बनने का सपना टूटा तो बने डायरेक्टर, अब धुरंधर-2 के बाद आदित्य धर पर क्यों लगे ‘BJP प्रोपेगेंडा’ के आरोप?
Charchit Chehra Aditya Dhar: क्रिकेटर बनने का सपना टूटने के बाद आदित्य धर कैसे बने बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर? उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से मिली पहचान के बाद अब 'धुरंधर-2' को लेकर उन पर BJP प्रोपेगेंडा के आरोप क्यों लग रहे हैं? जानिए उनकी पूरी कहानी, करियर, विवाद, लव स्टोरी और नेटवर्थ से जुड़ी हर डिटेल.
ADVERTISEMENT

धुरंधर-2 के बाद आदित्य धर पर लग रहा बीजेपी प्रोपेगेंडा का दाग!
तकदीर कब कहां किसे क्या बना दें, ये किसी को पता नहीं होता है. आज आदित्य धर बॉलीवुड के सबसे धुरंधर डायरेक्टर बनकर डंका पीट रहे हैं और उनकी खूब चर्चा भी हो रही है. कश्मीरी पंडित आदित्य धर को क्रिकेट की दुनिया में स्पिनर बनना था लेकिन डेस्टिनी ने क्रिकेट के पिच तक पहुंचने नहीं दिया. पहुंचा दिया बॉलीवुड की ऐसी दुनिया में जहां बेशुमार नाम, बेशुमार दौलत बरस रही है. एंटी टेरर, एंटी पाकिस्तान, देशभक्ति फिल्में बनाने और कॉमर्शियली हिट बनाने में आदित्य धर से बड़ा धुरंधर आज कोई नहीं. लेकिन इसके साथ ही उनपर बीजेपी के लिए प्रोपेगेंडा मूवी बनाने का दाग भी लगा. चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में जानेंगे आदित्य धर की पूरी कहानी.