Charchit Chehra: क्यों जुड़ रहा डांसिंग दीवा नोरा फतेही का मोरक्को के फुटबॉलर अशरफ हकीमी से नाम? जानें डेटिंग रूमर्स की पूरी कहानी

Charchit Chehra: डांसिंग दीवा नोरा फतेही का नाम मोरक्को के स्टार फुटबॉलर अशरफ हकीमी से क्यों जुड़ रहा है? मोरक्को ट्रिप, फुटबॉल मैच और सोशल मीडिया एक्टिविटी से कैसे शुरू हुई डेटिंग रूमर्स की चर्चा, जानें पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Nora Fatehi dating rumours
नोरा फतेही का अशरफ हकीमी के साथ जुड़ रहा नाम(तस्वीर- सोशल मीडिया)
google news

नोरा फतेही का फिल्मी सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. कहानी एक ऐसी लड़की की है जिसने बिना किसी गॉडफादर के, सात समंदर पार मोरक्को से भारत आकर बॉलीवुड में अपनी बड़ी जगह बनाई. हिंदी तक नहीं आती थी. आज तक कोई बड़ी हिट नोरा के नाम नहीं लेकिन कई हिट गाने नोरा के नाम पर हैं. सत्यमेव जयते का दिलबर सॉन्ग ने नोरा को बॉलीवुड में सबसे हिट आइटम नंबर एक्ट्रेस बना दिया.