कोल्डप्ले के मुंबई कॉन्सर्ट का नहीं मिला टिकट तो मत हो निराश, अबू धाबी में सस्ते में ही देख पाएंगे ईवेंट

Coldplay Concert: हजारों लोगों को कोल्डप्ले के मुंबई के कॉन्सर्ट के टिकट नहीं मिले लेकिन उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कि, कैसे आप ज्यादा जेब ढीली किए बिना ही कोल्डप्ले का लाइव कॉन्सर्ट देख सकते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Coldplay Concert: ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले की इन दिनों में देश में खूब चर्चा हो रही है. चर्चा की वजह बन रहा है उनका इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट. दरअसल कोल्डप्ले का 18, 19 और 21 जनवरी, 2025 को मुंबई में लाइव कॉन्सर्ट होने वाला है. इसी कॉन्सर्ट के टिकट पिछले दिनों मिलने शुरू हुए. टिकट की विंडो ओपन होते ही सेकेंडों में सारी टिकट बिक गई. सबसे दिलचस्प बात तो ये रही की लोगों ने 5 से 7 लाख तक के टिकट खरादें. उसके बाद भी हजारों लोगों को टिकट नहीं मिलें. टिकट न मिल पाने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली और साथ ही किसी ईवेंट के इतने महंगे टिकट को लेकर बहस छिड़ गई.