धनुष बनाम नयनतारा: Nayantara डॉक्युमेंट्री विवाद ने लिया नया मोड़, कोर्ट में मुकदमा

Dhanush vs Nayanthara: धनुष की प्रोडक्शन कंपनी वंडरबार फिल्म्स ने आरोप लगाया है कि डॉक्युमेंट्री में उनकी फिल्म का एक तीन सेकेंड का क्लिप बिना अनुमति के उपयोग किया गया. इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि निर्देशन नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने किया था.

ADVERTISEMENT

नयनतारा और धनुष का विवाद बढ़ा.
नयनतारा और धनुष का विवाद बढ़ा.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

धनुष ने नयनतारा के खिलाफ हाईकोर्ट में दर्ज किया केस

point

नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद बढ़ा, धनुष ने केस दर्ज कराया

Nayanthara Documentary Controversy: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सितारे धनुष और नयनतारा इन दिनों एक गंभीर विवाद में उलझे हुए हैं। मामला नेटफ्लिक्स की डॉक्युमेंट्री "Nayanthara: Beyond the Fairytale" से जुड़ा है। इस डॉक्युमेंट्री में 2015 की तमिल फिल्म "Naanum Rowdy Dhaan" का एक छोटा क्लिप बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया, जिसे लेकर धनुष के प्रोडक्शन हाउस वंडरबार फिल्म्स ने कड़ा रुख अपनाया है।