Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर बोलीं पत्नी हेमा मालिनी, कहा-'वो अस्पताल में भर्ती, इलाज का दिखा रहा है असर

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों के बीच उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल का बयान सामने आया है. दोनों ने सोशल मीडिया पर साफ किया कि धर्मेंद्र की हालत में सुधार हो रहा है और वो अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

ADVERTISEMENT

Dharmendra Health Update
Dharmendra health update (File Photo)
google news

Dharmendra Health Update: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की सोशल मीडिया पर फैलाई जा अफवाहों के पर अब उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल का बयान सामने आया है. हेमा मालिनी ने कहा कि अस्पताल में भर्ती हैं और उनपर इलाज का असर दिख रहा है. उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र की हालत में सुधार हो रहा है. इससे पहले मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर आग की तरह फैल गई थी. आपको बात दें कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 89 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल भर्ती हैं. सांस लेने हो रही दिक्कत के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था.