JLN स्टेडियम में एथलीट्स की प्रेक्टिस पर लगा ताला? दिलजीत दोसांझ के शो के बाद ये क्या हुआ
Diljit Dosanjh Concert Show in JLN Stadium: एथलीट बेअंत सिंह ने इस हालात पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें स्टेडियम में बिखरी गंदगी, रनिंग ट्रैक भीगी हुई है और गंदगी से भरी हुई है. इसके कारण स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले एथ्लीट्स को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है.
ADVERTISEMENT

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JNL) में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के बाद का हाल.
Diljit Dosanjh Concert Show in JLN Stadium: देश की राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का एक कॉन्सर्ट हुआ. शो काफी ग्रेंड था. इवेंट में दिलजीत के हजारों फैंस उन्हें देखने पहुंचे. शो 2 दिन तक चला- 26 और 27 अक्तूबर. शो खत्म हुए दो दिन हो गए हैं. सोशल मीडिया पर शो खत्म होने के बाद कुछ वीडियो वायरल हैं. वीडियो में स्टेडियम के अंदर जमा हुई गंदगी का ढेर देखा जा सकता है. शो के बाद अब इस स्टेडियम की हालत देखने लायक तक नहीं है. जगह-जगह शराब की बोतलें, टूटी कुर्सियां, और सड़ा हुआ खाना पड़ा दिखाई दे रहा है. इससे स्टेडियम में प्रेक्टिस करने वाले एथलीट्स को अपनी प्रैक्टिस छोड़नी पड़ी है.