85 करोड़ के स्टार से तिहाड़ तक: आखिर कैसे चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव आज तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं, जहां एक फ्लॉप फिल्म अता पता लापता के लिए लिया गया कर्ज उनकी मुश्किलों की वजह बना. इस कठिन दौर में उनकी पत्नी राधा यादव परिवार और कानूनी लड़ाई दोनों संभालते हुए उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ी हैं.
ADVERTISEMENT

राजपाल यादव
बॉलीवुड के वो कलाकार जिन्होंने अपनी छोटी सी कद-काठी से कॉमेडी का बड़ा साम्राज्य खड़ा किया, आज वही राजपाल यादव दिल्ली की तिहाड़ जेल की दीवारों के पीछे अपनी किस्मत का फैसला होने का इंतजार कर रहे हैं. देश में भयंकर चर्चा हो रही है कि कैसे इतना हिट बॉलीवुड स्टार चेक बाउंस के मामले में जेल चला गया और किसी ने उनकी मदद नहीं की.