गौरव तनेजा-रितु राठी की लड़ाई थी पब्लिसिटी स्टंट? करवाचौथ मनाते दिखा कपल, अब दी सफाई

Gaurav Taneja-Ritu Rathee: गौरव तनेजा ने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की. वीडियो में उन्होंने दिखाया कि कैसे वे बेसब्री से अपनी पत्नी ऋतु का इंतजार कर रहे थे. ऋतु पेशे से पायलट हैं और काम से लौटने के बाद दोनों ने मिलकर करवा चौथ मनाया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Gaurav Taneja-Ritu Rathee: यूट्यूबर गौरव तनेजा सोशल मीडिया पर 'Flying Beast' के नाम से फेमस हैं. बीते दिनों गौरव और उनकी पत्नी ऋतु राठी काफी चर्चा में रहे. सितंबर महीने में दोनों ने कई वीडियो ऐसे शेयर किए जिससे सोशल मीडिया पर उनके तलाक की अटकलें तेज हो गई. लेकिन इन अफवाहों के बीच कपल करवा चौथ मनाता दिखा.