Hansika Motwani Divorce: बेस्टफ्रेंड के पति से की थी शादी, 3 साल में हो गया तलाक, जानें हंसिका मोटवानी- सोहेल कथूरिया के रिश्ते में क्‍या हुआ-कैसे हुआ

मशहूर अभिनेत्री हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने शादी के महज 3 साल बाद आपसी सहमति से तलाक ले लिया है. हंसिका ने बिना किसी एलिमनी के इस रिश्ते को खत्म कर अब अपने करियर और सामाजिक कार्यों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है.

ADVERTISEMENT

हंसिका मोटवानी
हंसिका मोटवानी
google news

Charchit Chehra: एक वक्त था जब जयपुर के महलों में हुई उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई थीं. पेरिस के एफिल टावर के नीचे फिल्मी अंदाज में किया गया वो प्रपोजल किसी सपने जैसा लग रहा था. लेकिन हकीकत की दुनिया में यह 'फेरी टेल' लंबे समय तक टिक नहीं पाई. साउथ और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल कथूरिया ने अब आधिकारिक तौर पर अपनी राहें जुदा कर ली हैं.