दिलजीत दोसांझ के शो का 54 लाख तक का बिका टिकट! पंजाबी सिंगर का विदेश में हैरान करने वाला क्रेज
Diljit Dosanjh: दिलजीत आजकल दिल-लुमिनाटी टूर 2024 पर हैं. अमेरिका, यूरोप से लेकर दिल्ली, मुंबई, जयपुर अलग-अलग 10 शहरों में कॉन्सर्ट कर रहे हैं. क्या गजब की कमाई हो रही है. इंडियन एक्सप्रेस की 14 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में दिलजीत के कॉन्सर्ट की रीसेल टिकट 54 लाख, 46 लाख में भी बिके.
ADVERTISEMENT

Diljit Dosanjh
Diljit Dosanjh: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल ही में एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में अपने फेवरेट को-स्टार का खुलासा किया. करीना के करियर में उन्होंने लगभग हर बड़े अभिनेता के साथ काम किया है, फिर चाहे वह उनके पति सैफ अली खान हों या शाहरुख खान. लेकिन जब करीना से उनके पसंदीदा को-स्टार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दिलजीत दोसांझ का नाम लिया. करीना और दिलजीत ने साथ में तीन फिल्मों में काम किया है— उड़ता पंजाब (2016), गुड न्यूज़ (2019) और हाल ही में क्रू (2024). दिलजीत के सादगी और काम के प्रति जुनून ने करीना को इंप्रेस किया, और यह जवाब उनके फैंस के लिए बिल्कुल नया नहीं था, क्योंकि दिलजीत अपने स्वाभाविक अभिनय और सिंगिंग टैलेंट के लिए जाने जाते हैं.