कृति के 'ब्रालेट एड' पर छिड़ा महासंग्राम, कंगना-राहुल में हुई तीखी बहस, आखिरकार ब्रांड ने ले लिया ये एक्शन
ब्रालेट ब्लाउज में राखी बांधने पर हुए भारी विवाद के बाद GIVA ब्रांड ने कृति सेनन का रक्षाबंधन एड वापस ले लिया है. इस विज्ञापन में कपड़ों और परंपरा को लेकर कंगना रनौत और राहुल गांधी के बीच भी तीखी बहस छिड़ गई.
ADVERTISEMENT

कृति सेनन
रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुए एक ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ज्वेलरी ब्रांड GIVA के इस नए एड में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. बढ़ते विरोध और ट्रॉलिंग को देखते हुए आखिरकार ब्रांड ने इस विवादित विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया है और सफाई पेश की है.
