कृति सेनन के रुमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया कौन हैं? 4000 करोड़ की नेटवर्थ वाले के साथ पहली बार हुईं स्पॉट!

Kriti Sanon rumored boyfriend Kabir Bahia: कृति सेनन जो बॉलीवुड की चर्चित अदाकाराओं में से एक हैं, उन्होंने दिवाली अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाई थी. उसके बाद उन्हें एयरपोर्ट पर स्टाइलिश बोहेमियन-कैज़ुअल लुक में देखा गया. उन्होंने काले रंग के रिप्ड शॉर्ट्स और टैंक टॉप के साथ एक पैचवर्क जैकेट पहनी थी, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था.

ADVERTISEMENT

कृति सेनन पहली बार अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुई हैं.
कृति सेनन पहली बार अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुई हैं.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

कृति सेनन ने दिवाली अपने से 9 साल छोटे कबीर बहिया के साथ मनाई

point

कबीर बहिया के साथ एयरपोर्ट में अंदर जाते स्पॉट हुई कृति सेनन

point

दिवाली की तस्वीरों में कबीर बहिया के साथ कृति सेनन और उनकी बहन भी थीं

Kriti Sanon rumored boyfriend Kabir Bahia: हाल ही में एक्ट्रेस कृति सेनन अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ छुट्टियों पर जाते हुए स्पॉट की गईं. दिवाली मनाने के तुरंत बाद कृति को कबीर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उनकी साथ की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा. कबीर बहिया जो ब्रिटेन स्थित एक प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. कृति से 9 साल छोटे हैं और दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ते की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं.